Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह ,जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से यातायात माह नवंबर 2024 का शुभारंभ बाबूलाल चौराहे पर यातायात जागरूकता रैली को फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर

दिनांक 4 नवंबर 2024

         आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह ,जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से यातायात माह नवंबर 2024 का शुभारंभ बाबूलाल चौराहे पर यातायात जागरूकता रैली को फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर कियाl

 

 

इस अवसर पर उन्होंने बिना हेलमेट लगाए वाहन संचालित करने वाले लोगों को हेलमेट का वितरण भी कियाl

       यातायात जागरूकता कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे मंडल के प्रत्येक थाने में चलाया जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान माल की रक्षा हो सके और यातायात के नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न होl, उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैl, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सभी का सहयोग आवश्यक है l, उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है इसलिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों का संचालन करेंl, सड़क दुर्घटना में प्रतिदिन दर्दनाक घटनाएं होती हैं जिससे जनहानि हो रही हैl, उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा करें तथा वाहनों का संचालन करते समय गति नियंत्रित रखें और वाहन संचालन करते समय यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएंl यातायात संकेतको को अवश्य ध्यान देते हुए वाहनों का संचालन करें तथा सीट बेल्ट एवं दोपहिया वाहन का संचालित करते हुए हेलमेट अवश्य लगे अपने जीवन को सुरक्षित रखें l

       पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, इसको सुरक्षित रखना आवश्यक है, सुरक्षित परिवहन का आवागमन हो

तथा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लोगों में जागरूकता के लाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया रहा l सड़क दुर्घटनाओं में काफी अधिक लोगों की मृत्यु हो रही हैl उन्होंने छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने के साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आवाहन कियाl, तेजगति वाहन

संचालन ना करें तथा वाहन संचालित करते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक करें तथा यातायात नियमों का विशेष ध्यान रखें इसके साथ ही अन्य लोगों को जागरूक करने में सहयोग प्रदान करें l

     जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने कहा कि छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए ,बिना लाइसेंस के कोई भी छात्र वाहन नहीं चलाएंl, उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में अन्य बीमारी आदि से अधिक लोगों की मृत्यु हो रही है यह एक चिंता का विषय है, जिस पर लोगों में जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटनाओं में कभी लाना आवश्यक है, इस हेतु यातायात नियमों के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालित करने चाहिए कोई भी व्यक्ति नशे में वाहन संचालित ना करें जिससे सड़क दुर्घटनाएं विशेष रूप से होती हैंl

बिना लाइसेंस के एवं कम उम्र के बच्चे वाहनों को संचालित ना करेंl

    पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति यातायात माह 1 नवंबर से 30 नवंबर ,2024 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें छात्र एवं लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दिए जाने के साथ उन्हें सुरक्षित आवागमन के लिए बताया जाएगा तथा बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए लोगों की चेकिंग भी कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगीl, उन्होंने कहा कि वाहनों की गति को नियंत्रित रखते हुए वाहन संचालित करेl, दो पहिया वाहन का संचालन करते समय हेलमेट अवश्य लगे तथा चार पहिया वाहन संचालन में सीट बेल्ट आवश्यक उपयोग में लाएंl

       इ स अवसर आयुक्त सहित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बिना हेलमेट लगाए वाहन संचालन करने वालों श्री अजय कुमार, श्री देवेश ,श्री अंगद ,श्रीमान सिंह ,श्री फैसल अन्य व्यक्तियों को हेलमेट का वितरण भी कियाl कार्यक्रम पर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज एवं क्षेत्राधिकार पुलिस तथा परिवहन विभागे अधिकारीगण उपस्थित रहेl

Related posts

जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल द्वारा प्रशासन-पोषण-पाठन अभियान के अन्तर्गत गोद लिये प्राथमिक विद्यालय, डिंगवाही तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट 1 से 8 तक), कतरावल क्षेत्र बड़ोखरखुर्द का औचक निरीक्षण एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता को देखा गया

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस क्षेत्रवासियों वा देशवासियों वासियों से हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सी0एम0डैशबोर्ड से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment