Zee Star News
Breaking News
अन्य

मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गयी घरौनियों के डिजिटल वितरण कार्यक्रम दिनांक 27.12.2024 एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण किये जाने के सम्बन्ध में

 

दिनांक: 24 दिसम्बर 2024,

विषय- मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गयी घरौनियों के डिजिटल वितरण कार्यक्रम दिनांक 27.12.2024 एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण किये जाने के सम्बन्ध में।

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री राजेश कुमार ने समस्त उपजिलाधिकारी जनपद बाँदा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद बाँदा,समस्त तहसीलदार जनपद बाँदा को निर्देशित करते हुए बताया है कि

जनपद में स्वामित्व योजना अन्तर्गत घरौनी वितरण के सम्बन्ध में मा० परिषद पत्र संख्या-1355/9-36/2020 (घरौनी वितरण) दिनांक 20.12.2024 के क्रम में कार्यालय पत्र संख्या-456/ सात-भूलेख दिनांक 23.12.2024 एवं जिलाधिकारी महोदय बाँदा के संलग्न आदेश संख्या-457/सात- भूलेख दिनांक 24 दिसम्बर 2024 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अन्तर्गत क्रम संख्या-01 लगायत 56 में उल्लिखित लाभार्थियों को अनुमन्य सहायता धनराशि का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में आदेशित किया गया है।

उपरोक्त के क्रम में दिनांक 27.12.2024 को प्रातः 11:00 बजे से प्रेक्षागृह, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाँदा में मा० जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न कराये जाने वाले कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित है-

 

1.प्रत्येक तहसील एवं प्रत्येक विकास खण्ड से 100-100 लाभार्थियों को घरौनी वितरण।

 

2.मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण (सूची संलग्न)।

 

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि स्वामित्व योजना घरौनी प्राप्त करने हेतु अपनी तहसील/विकास खण्ड से 100-100 पात्र लाभार्थियों को एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की संलग्न सूची के क्रमांक-01 लगायत 56 के लाभार्थियों को अपने साथ लेकर दिनांक 27.12.2024 को प्रातः 11:00 बजे से प्रेक्षागृह, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाँदा में लाभार्थियों सहित स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Related posts

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

पराविधिक स्वयंसेवकों ने पम्पलेट्स बांटकर दी लोक अदालत की जानकारी 11 फरवरी को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment