दिनांक 12 फरवरी 2025
जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुईl
बैठक में जिलाधिकारी ने सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें, एवं व्यवस्थाओं में सुधार करे l उन्होंने निर्देश दिए की सुपरवाइजर के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन एवं कार्यों में कमी मिलने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगीl उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ बीoएचoएनoडीo दिवस को विधिवत रूप से संचालित करने तथा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा
सैम बच्चों का चिन्नांकन किए जाने तथा उन्हें एनआरसी सेंटर में सुपोषित किए जाने हेतु भर्ती कराए जाने के निर्देश दिएl उन्होंने वीएचएनडी दिवस में सभी गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों के टीकाकरण तथा उपस्थित बच्चों को चिन्हित करने हेतु उनके वजन, लंबाई के अनुसार आवश्यक चार्ट तैयार करने के निर्देश दिएl उन्होंने निर्माणधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने तथा आंगनबाड़ी केंद्र बिसंडी, पारा तथा अरमार में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराये जाने के निर्देश दिएl उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को समय से पोषाहार का वितरण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युतीकरण कराया कराए जाने तथा प्रथम फेस में 75 आंगनबाड़ी केंद्रों में कायाकल्प के अंतर्गत ग्राम पंचायत निधि से शौचालय एवं टायल लगाए जाने एवं तथा अन्य कार्य के कार्यों को कराए जाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने मातृ शिशु कल्याण एवं हॉट कुकड योजना की समीक्षा करते हुए हॉट को का रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश दिएl

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेl