Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेेन्द्र प्रताप नेे कल दिनांक 08 अक्टूबर, 2024 को झांसी, कानपुर एवं चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की रबी उत्पादकता गोष्ठी के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅदा में रबी गोष्ठी हेतु व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

 

बाँदा, 07 अक्टूबर, 2024-

 

  जिलाधिकारी श्री नगेेन्द्र प्रताप नेे कल दिनांक 08 अक्टूबर, 2024 को झांसी, कानपुर एवं चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की रबी उत्पादकता गोष्ठी के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज बाॅदा में रबी गोष्ठी हेतु व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण केे दौरान उन्होंनेे कृषि विभाग एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां करते हुए अपने स्टाल आज सायं तक लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों केे पंजीकरण के लिए अलग-अलग काउन्टर लगाये जाने तथा कृषि एवं एनआरएलएम से सम्बन्धित स्टालों के लिए लगवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था एवं मोबाइल ट्वायलेट हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बाॅदा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को आज ही स्थापित कराने को निर्देशित किया। उन्होंनेे टैªफिक एवं पार्किंग की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ु नगर मजिस्टेªट एवं सीओ टैैªफिक को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जल संस्थान द्वारा पानी के टैंकरों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेन्स सहित चिकित्सा काउन्टर लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को विद्युत की समुचित व्यवस्था रखे जाने तथा अग्निशमन सुरक्षा हेेतु अग्निशमन अधिकारी को व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर जनसेट, साउण्ड एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

  उन्होंने क्षेत्रीय भ्रमण के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, खेत-तालाब कार्यक्र्रम, जल-जीवन मिशन तथा आईएफएस के कार्यों की सभी तैयारी किये जाने के सम्बन्ध मेें सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। उक्त गोष्ठी में कृषि मंत्री सहित कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सम्बन्धित मण्डलों के मण्डलायुक्त तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं मा0 जनप्रतिनिधि भी प्र्रतिभाग करेंगे।

 

Related posts

अक्टूबर प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय संपूर्णानंद जी के नाम पर देश के विश्व विख्यात प्रतिष्ठित स्टेडियम का नाम परिवर्तित किए जाने पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के

zeestarnews

उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 10 से 12 फरवरी 2023 तक लखनऊ में उत्तर – प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स

zeestarnews

तीन जून को सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन को सवर्ण एकता दिवस के रुप में मनाया जायेगा उमेश तिवारी जिला अध्यक्ष बांदा

zeestarnews

Leave a Comment