’बाँदा, 13 फरवरी, 2025-
जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण, जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि बीएचएनडी दिवस का आयोजन निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार किया जाए तथा बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण कर आशा एवं एएनएम के कार्य को अवश्य चेक करें। उन्होंने इस दिवस में सभी गर्भवती महिलाओं की नियमित रूप से रक्त की जांच करायी जाए तथा एनीमिक महिलाओं की विशेष देखरेख रखी जाए। उन्होंने आरसीएच पोर्टल पर दर्ज गर्भवती महिलाओं के अनुसार उनकी पीएचसी एवं सीएचसी ओपीडी में आवश्यक जांच की जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रसव होने में महिला मरीजों को एक दिन अस्पताल में रूकने के उपरान्त ही भुगतान की व्यवस्था करें। जननी सुरक्षा के भुगतान में मेडिकल काॅलेज में अवशेष भुगतान को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी नवजात बच्चों को बर्थ डोज टीकाकरण शत्प्रतिशत रूप से किया जाए। उन्होंने आशाओं की भर्ती प्रक्रिया को एक माह के अन्दर पूर्ण कराये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये। उन्होंने आरबीएसके टीम द्वारा चिन्हित किये गये अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी सेन्टर में स्वस्थ्य करने हेतु भर्ती कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवार नियोजन के कार्यों की समीक्षा करते हुए बडोखर खुर्द एवं तिन्दवारी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को स्वास्थ्य केन्द्र सब सेन्टर का निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षय रोगियों को पोषण किट का वितरण करते हुए उनके इलाज की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने आरबीएसके टीमों के द्वारा विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में नियमित रूप से माइक्रोप्लान के अनुसार स्वास्थ्य जांच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन आशाओं एवं एएनएम के द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों में प्रगति ठीक नही पायी जा रही है, उनकी नियमित समीक्षा करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने सम्पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चों को टीकाकरण हेतु ड्यू लिस्ट ठीक प्रकार से तैयार कर सभी बच्चों का टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कमासिन, महुआ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को इस कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए क्षय रोग से प्रभावित/लक्षण युक्त व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने के कार्य में तेजी लाकर पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने डिपथीरिया से बचाव हेतु 5 वर्ष आयु से अधिक के बच्चों को सभी टीके लगवाये जाने के निर्देश दिये। सभी पीएचसी एवं सीएचसी गर्भवती महिलाओं का एचआरपी रजिस्टर आवश्यक रूप से तैयार करने एवं मात्र शिशु के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट में कीडे से बचाव हेतु एलवेन्डाजाॅल की टेबलेट खिलाये जाने तथा ई संजीवनी पोर्टल पर आवश्यक स्वास्थ्य सम्बन्धी सूचनायें फीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान भवः येाजना के अन्तर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं पंचायत विभाग तथा आपूर्ति विभाग के सहयोग से बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को इन योजनाओं में विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 एस0एन0मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 जय प्रकाश, डाॅ0 आर एन प्रसाद एवं सीएमएस डाॅ0 सुनीता सिंह, डब्लू एच0 ओ0 की सुश्री वर्षा, सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
