Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 21 मार्च, 2025-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को निर्देश दिये कि जिन बैंको का सीडी रेसियो कम है, उसको शीघ्र बढाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबन्धकों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही करें। उन्होंने एनआरएलएम समूहों के बैंको से के्रडिट लिंकेज किये जाने के लम्बित आवेदनों का तथा नन्द बाबा मिशन योजना के अन्तर्गत संचालित नन्दनी कृषक समृद्धि योजना एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण दिलाये जाने के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करते हुए उन्हें ऋण दिलाये जाने के निर्देश बैंकर्स को दिये।

  उन्होंने बैंक प्रतिनिधयों को निर्देश दिये कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत बैंकों में भेजे गये आवेदनों का बिना जांच एवं पर्याप्त कारणों से आवेदन निरस्त न किये जायें तथा प्राप्त आवेदनों का शीघ्र परीक्षण कराकर ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने में यूनियन बैंक आॅफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक एवं स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया का सीडी रेसियो बढाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को सीएसआर फण्ड से शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए कार्य किये जाने के निर्देश दिये।

  उ न्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के खातों को प्राथमिकता पर खोले जाने तथा समूहों को सीसीएल के आवेदनों का तेजी से निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित बैंक शाखा के प्रबन्धकों को दिये। इसके साथ ही डीसी, एनआरएलएम को निर्देशित किया कि जिन बीएमएम द्वारा स्वयं सहायता समूहों को बैंको से लिंकेज कराये जाने के कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएमएफएमई योजना के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश बैंक प्रतिनिधियों को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, लीड बैंक मैनेजर, जीएम डीआईसी, आरबीआई एवं नाबार्ड के प्रतिनिधि एवं सम्बन्धित योजनाओं के अधिकारीगण तथा बैंकर्स उपस्थित रहे।

 

Related posts

विषय-अर्हता दिनांक 1-1-2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण मेला का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शुभारम्भ कराये जाने के संबंध में

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देशन पर दूसरे दिन चला अतिक्रमण अभियान

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार ने अपने पत्र में अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना(पी0एम0जे0जे0वाई0) एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से अधिक से अधिक पात्र लोगों को

zeestarnews

Leave a Comment