Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 36 शिकायतें प्राप्त—03 का मौके पर निस्तारण

 

दि नांक: 17/08/2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 36 शिकायतें प्राप्त—03 का मौके पर निस्तारण

बबेरू, बाँदा। तहसील बबेरू में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

प्रमुख निर्देश एवं कार्यवाही—

🔹 भूलेख संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण को नियमानुसार दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🔹 किसानों के खेतों में जलभराव की शिकायत पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं एडीओ पंचायत को तत्काल मौके का निरीक्षण कर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों की फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

🔹 विकास कार्य में अनियमितता से संबंधित पूर्व प्रकरण में की गई कार्यवाही के बाद भी कार्यदायी संस्था का भुगतान लंबित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की।

🔹 जिलाधिकारी ने गठित टीम को संबंधित अभिलेखों एवं मौके की स्थिति की जांच कर 04 दिवस के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

🔹 जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए।

🔹 उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए

Related posts

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्धारा नियत कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 01-01-2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 09 नवम्बर, 2022 से 08 दिसम्बर, 2022 तक की अविध में समस्त मतदान केन्द्रों (पदाभिहित स्थलों) पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारियो/बी0एल0ओ0 द्धारा दावे/आपत्तियां प्रारूप-6, 6क, 7, 8 तथा 6 ख (आधार एकत्रीकरण हेतु) में प्राप्त किये जा रहे है

zeestarnews

टीचर सोसायटी बांदा में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बड़ोखर खुर्द जनपद बांदा की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष आशुतोष बैठक में पुरानी पेंशन पर हुई चर्चा

zeestarnews

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को, कैरियर बनाने के दिए टिप्स

zeestarnews

Leave a Comment