Zee Star News
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

उ० प्र० राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखन्छ के निर्देशानुसार ‘सघन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत रोडवेज बाँदा में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

 

 

 दि  21 अगस्त 2026

 

उ० प्र० राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखन्छ के निर्देशानुसार ‘सघन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत रोडवेज बाँदा में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

इस शिविर में एचआईवी, नेत्र जाँच, हेपेटाइटिस, होमोग्लोबिन, टी०बी०, एस०टी०आई० एवं सिफलिस, ब्लड ग्रुप, यूरीन, एवं बी०पी० कि जाँच कि गयी।

 

शिविर का उद्घाटन डा० विजेन्द्र सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी बाँदा, सहायक रोडवेज प्रबन्धक देशराज, जिला एड्स कार्यक्रम प्रबन्धक बृजेन्द्र कुमार एवं डा० विजय केसरवानी जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

जाँच शिविर में उप जिला क्षयरोग अधिकारी डा० देवेश माथुर, जिला चिकित्सालय बाँदा के ए०आर०टी० के डा० मोहसिन खान, जिला एड्स नियंत्रण इकाई से मुन्नालाल प्रजापति डी०आई०एस०, रिजवान हुसैन लेखाकार, वसी मोहम्मद एम०एण्डई०, विपिन बिहारी आईसीटीसी काउन्सलर, हितेन्द्र कुमार एल०टी०, वर्षा गुप्ता एस०टी०आई० काउन्सलर, तहसीन अख्तर एल०टी० टी०बी० क्लीनिक, जियाउद्दीन एल०टी० विनोद कुमार एल०टी०, मनीष मिश्रा, फार्मासिस्ट हरदेव विश्वकर्मा एल०टी०, ब्लड बैंक बाँदा, टी०बी० के लेखाकार आमीर हाशमी, टी०आई० सर्वार्थ सेवा संस्थान से प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु प्रताप, काउन्सलर विष्णु दीक्षित, ओ०आर०डब्लू० सुधा दीक्षित, ओ०आर०डब्लू० फूल सिंह, छाया सेन, चन्दन।

 

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक द्वारा क्यूआर कोड द्वारा Self Risk Assesment के माध्यम से एचआईवी एवं सिफलिस के बारे में बताया एवं एड्स हेल्पलाइन 1097 के बारे में भी बताया एवं एचआईवी / एड्स के फैलाव एवं बचाव के बारे में बताया गया। परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी चालक एवं परिचालकों द्वारा बढचढ करके उपरोक्त शिविर में हिस्सा लिया गया।

 

जिला क्षयरोग /

एड्स नियंत्रण अधिकारी

बाँदा

Related posts

कुशीनगर के पड़रौना में 30 जून को लगेगा रोजगार मेला: 18 से 35 साल के बीच में होनी चाहिए अभ्यर्थियों की उम्र

cradmin

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बांदा ने बताया है कि भारत सरकार की मंशानुसार एवं उ०प्र० शासन के निर्देशन में जिलाधिकारी, महोदय बांदा की अध्यक्षता में नवम आयुर्वेद दिवस 29 अक्टूबर 2024 के उपलक्ष्य में

zeestarnews

Leave a Comment