Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

राज्य मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, गोवंश संरक्षण एवं मिनी नंदिनी योजना की प्रगति जानी

 

बाँदा, 21 अगस्त 2026।

राज्य मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, गोवंश संरक्षण एवं मिनी नंदिनी योजना की प्रगति जानी

मा० राज्य मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान की अध्यक्षता में जनपद बाँदा में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गोवंश संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

राज्य मंत्री ने मिनी नंदिनी योजना के लाभार्थियों से संबंधित समस्याओं एवं योजना की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने गोवंश संरक्षण की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

गोशालाओं में वर्षभर गुणवत्तापूर्ण भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भूसा टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मंत्री ने भूसा टेंडर में निर्धारित दर बहुत कम होने पर असहमति जताते हुए कहा कि भूसा की दर व्यवहारिक एवं उचित होनी चाहिए, जिससे गुणवत्तापूर्ण भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि गोशाला संचालकों को पूरे वर्ष निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण भूसे की आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।

सभी संबंधित अधिकारियों को पशु संरक्षण एवं गोशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बै ठक में अपर निदेशक पशुपालन विभाग, चित्रकूटधाम मंडल बाँदा डॉ. अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ. निर्मल कुमार गुप्ता सहित पशुपालन विभाग के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

डॉक्टर तिवारी जी की तरफ से क्षेत्र वासियों को देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

किसानों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांगों पर विचार करने के लिए अनुरोध किया

zeestarnews

22 अगस्त को बिसंडा से बबेरू जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भो से जा टकराई बिजली पोल टूटने से दर्जनों गांवों की 20 घंटे बन्द रही सप्लाई

zeestarnews

Leave a Comment