Zee Star News
Breaking News
सोशल वायरल

जनपद बाँदा के कांग्रेस पार्टी के सदस्य प्रदेश कमेटी की सूची जारी 

 

जनपद बाँदा के कांग्रेस पार्टी के सदस्य प्रदेश कमेटी की सूची जारी

सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए किया मतदान

 

 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को प्रदेश कार्यालय पर मतदान कराया गया, जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार (लालू दुबे) के नेतृत्व मे जनपद के नौ पीसीसी डेलीगेट्स के द्वारा अपने मत का प्रयोग कर मतदान में सहभागिता की गई।

जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि लोकतंत्र की रक्षा सिर्फ़ और सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी में ही संभव है। कांग्रेस के इतिहास में सातवीं बार अध्यक्ष पद का चुनाव मतदान के द्वारा हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के संपन्न हुआ। जनपद से पीसीसी के नौ निवार्चित सदस्य हुए और सभी ने वोट डाला।

वोट डालने वालों में पीसीसी सदस्य प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के द्वारा पहला मत डाला गया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, मुमताज अली, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तिन्दवारी आदिशक्ति दीक्षित, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरैनी पवन देवी कोरी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बबेरू गजेन्द्र पटेल, रमेश चंद्र कोरी और शोभा सिंह चौहान ने मतदान किया ।

Related posts

दलितों को उन्हीं के घरों में किया कैद उनके अपने खेतों में आने की लगाई पाबंदी खेतों में लगी अरहर ज्वार सरसों की फसल को भारी भरकम मशीनों से उजाड कर किया नष्ट

zeestarnews

बाराबंकी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल, रास्ते को लेकर हुई थी मारपीट

cradmin

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment