Zee Star News
Breaking News
अन्य

भ्रष्टाचार के खिलाफ बुंदेलखंड इंसाफ सेना का अनशन लगातार जनपद बांदा के अशोक लाट स्तंभ के नीचे

 

आज दिनांक 13/12/2022 को बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा कि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के खंडीय लेखा अधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ बुंदेलखंड इंसाफ सेना का अनशन लगातार जनपद बांदा के अशोक लाट स्तंभ के नीच लगभग 3 माह तक धरना प्रदर्शन /अनशन किया गया, किंतु इसके बावजूद भी अभी तक उक्त भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध कोई भी विभागीय /कानूनी कार्रवाई नहीं हुई , करवाई न होने की वजह से आज बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अनशन कारियों ने यह फैसला लिया है कि दिनांक 14/12 /2022 से अनशनकारी (ए ०जी ऑफिस) महालेखाकार महोदय के कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे !

 उक्त श्री शशिकांत शुक्ला खंडीय लेखा अधिकारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बांदा की भ्रष्टाचार की शिकायत *आइजीआरएस* के माध्यम से 6/9 /2022 को की गई थी, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय द्वारा प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मांगी गई आख्यां में कहा गया है कि *श्री शशिकांत शुक्ला के द्वारा की गई करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति एवं संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकमेल कर अवैध धन उसूल किए जाने संबंधी शिकायत सत्य पाई गई है* प्रकरण यथोचित कार्रवाई हेतु महालेखाकार (लेखा व हकदारी) द्वितीय, प्रयागराज को प्रेषित किया गया है!

यहां तक की जनपद बांदा के जिलाधिकारी महोदय एवं आयुक्त महोदय ने भी उक्त भ्रष्ट अधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ बराबर महालेखाकार अधिकारी को पत्र लिखते रहें इसके बावजूद भी उक्त भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है जिससे आक्रोशित होकर अनशनकारी जिला प्रयागराज में भूख हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं!

 इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा भोले बाबा कमलेश कुमार अजय कुमार सुनीता देवी आदि लोग मौजूद रहे,

Related posts

हेल्पिंग द मैनकाइंड कोविड-19ग्रुप बांदा की ओर से स्वच्छता जागरूकता एवं बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन किया गया बताए गए कोबिड बचने के उपाय

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-1523/सीईओ-6-31/6-2024 (11) दिनांक 14-10-2024

zeestarnews

बाँदा में लगभग दो दर्जन स्थानीय दबंगो ने युवक को पीटकर किया लहू-लोहान, घटना सी सी टी वी कैमरे में रिकॉर्ड आरोपियों पर थाना कोतवाली नगर बांदा में केस दर्ज, गिरफ्तारी अभी नहीं, प्रयास जारी

zeestarnews

Leave a Comment