Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बिसंडा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का किया गया भंडाफोड़

बिसंडा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का किया गया भंडाफोड़

 

 

 

*अवैध तमंचों का निर्माण करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । थाना बिसंडा के ग्राम हस्तम से की गई गिरफ्तारी ।*

 

 

 

 

   बिसंडा बांदा पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण, संग्रहण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मीनिवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी बबेरु राकेश कुमार सिंह के निकट पर्य़वेक्षण में आज दिनांक 14.दिसंबर को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भांड़ाफोड़ किया गया । थाना चिल्ला पुलिस को सूचना मिली कि थाना बिसंडा क्षेत्र अन्तर्गत हस्तम ग्राम में सत्यम सिंह पुत्र रामनारायण के खेत में बने बोर के पास अवैध शस्त्र निर्माण किया जा रहा है । सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष बिसंडा व उनकी टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई तो मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध तमंचों, कारतूस व बनाने बनाने के उपकरणों के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों द्वारा काफी समय से अवैध शस्त्रों का निर्माण कर आसपास के जनपदों में 04 से 05 हजार रुपये में उनकी बिक्री की जाती थी ।

*बरामदगी-*

04 अदद् अवैध देशी तमंचा 315 बोर

04 अदद् अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर

04 अदद् अर्ध निर्मित तमंचा 315 बोर

दोनाल लोहा 315 बोर एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण

19 अदद् खोखा कारतूस

धौंकनी, ड्रिल मशीन, छेनी तथा शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

 सत्यदेव सिंह उर्फ कल्लू पुत्र राम नरायन उर्फ भोला सिंह निवासी हस्तम थाना बिसंडा जनपद बांदा अजीत सिंह उर्फ बच्चू पुत्र रोहित सिंह उर्फ बड़े निवासी दरसेड़ा थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट । सुनील विश्वकर्मा पुत्र रामप्रभु विश्वकर्मा निवासी महुआ थाना गिरवां जनपद बांदा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई

गिरफ्तारी करने वाली टीम-में

 थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार समेत उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र

त्कर्ष शुक्ला शिवकुमार अमित कुमार अंकित यादव उपस्थित रहे

Related posts

मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित की जाएगी

zeestarnews

अतर्रा से ओरन रोड़ पर साठ गांठ से तीन बसों का संचालन,एक अनियंत्रित बस खाई में पलटी,ड्राइवर नशे में,यात्री रानीपुर निवासी राम बरन के मुताबिक 56 यात्री सवार थे, लगभग 18 से 20 आदमी हुऐ घायल

zeestarnews

https://youtu.be/62xom4Psd6U

zeestarnews

Leave a Comment