Zee Star News
Breaking News
अन्य

एडवोकेट दिनेश कुमार पटेल प्रदेश अध्यक्ष के निज निवास पर लोह पुरुष सरदार भाई वल्लभ पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

एडवोकेट दिनेश कुमार पटेल प्रदेश अध्यक्ष के निज निवास पर लोह पुरुष सरदार भाई वल्लभ पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। बांदा:बुंदेलखंड किसान मजदूर सं के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह पटेल के निज निवास शिक्षक कॉलोनी जनपद बांदा मे हमारे भारत देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के पुण्य तिथि पर बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के तत्वाधान में महादेव पंप निकट एक भवन स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दौरान आयोजित गोष्ठी में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलाद करवरिया ने कहा कि हम सभी को सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा बनाए गए मार्ग पर चलने की अति आवश्यकता है , वही प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल हमारे किसान भाइयों के मसीहा थे , वहीं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन ने कहा कि अगर आज हमारे बच्चों को महान बनाना है तो महापुरुषों के बारे में अध्ययन करना अति आवश्यक है एवं उनके द्वारा बनाए गए मार्गों पर चलने की अति आवश्यकता है डाला गया वही लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया एवं वही इस कार्यक्रम में सुमन तिवारी को बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ जिला बांदा सचिव महिला मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलाद करवरिया, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन, राष्ट्रीय विशेष सचिव सुरेश चंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव अवधेश शुक्ला, प्रदेश सचिव बृजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री दयाराम निषाद, वरिष्ठ समाज सेविका शालिनी सिंह पटेल, वरिष्ठ समाज सेविका अर्चना सिंह पटेल, किरण सेठी मैडम आंगनबाड़ी संघ जिला अध्यक्ष बांदा, जानकी देवी, जिला महामंत्री जीतू सिंह ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र सिंह पटेल आदि मुख्य रूप से एवं भारी संख्या में बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाई उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा कार्यालय में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई संपन्न

zeestarnews

आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों की कार्यशाला *संवाद का* आयोजन बासु गेस्ट हाउस के हॉल में किया गया

zeestarnews

सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बांदा में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment