Zee Star News
Breaking News
अन्य

बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की समूह द्वितीय (50 छात्राओं) की छात्राओं की कार्यशाला का आयोजन 

आज महाविद्यालय में यूथ फ्रेंडली क्लीनिक (सिफ्सा) के संयुक्त तत्वाधान में मेंटल हैल्थ (मानसिक स्वास्थ्य) विषय पर संवेदीकरण कार्यशाला के क्रम में बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की समूह द्वितीय (50 छात्राओं) की छात्राओं की कार्यशाला का आयोजन

 

बांदा/ महाविद्यालय में यह कार्यशाला संरक्षक / प्राचार्य प्रो० दीपाली गुप्ता के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम संयोजक एवं नोडल अधिकारी यूथ फ्रेंडली क्लीनिक डॉ० सबीहा रहमानी के संयोजन में प्रारम्भ हुई।

 

सर्वप्रथम कार्यशाला का शुभारम्भ डॉ० सबीहा रहमानी ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संचेतित करते हुए उन्हें इस संवेदीकरण कार्यशाला के स्वरूप और महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में डॉ० ज्योति मिश्रा ने छात्राओं को कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्य और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए तनाव दूर करने की एक्सरसाइज करवायी मास्टर ट्रेनर डॉ० अस्तुति वर्मा ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के अर्थ और मानसिक स्वास्थ्य के विकास हेतु शारीरिक स्वास्थ्य बनाने हेतु पोषण युक्त भोजन, योगा, निंद्रा के महत्व को समझाने का प्रयास किया। इसी क्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ० वीरेन्द्र प्रताप चौरसिया ने छात्राओं को संवेदीकरण कार्यशाला में युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित विषय की गूढ जानकारी पी०पी०टी० प्रजटेंशन द्वारा दी गई। छात्राओं को छोटी-छोटी प्रेरक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

द्वितीय सत्र में स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सक विभाग से डॉ० रिजवाना हाशमी ने वर्कशाप में उपस्थित होकर छात्राओं को क्लीनिकल ढंग से गतिविधियों को आयोजित करवाते हुए विस्तृत रूप से मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने की जानकारी प्रदान की। डॉ० रिजवाना के व्याख्यान और एक्टीविटी प्रदर्शन के पश्चात् डॉ० सबीहा रहमानी के द्वारा कुछ प्रयोगिक अभ्यास करवाते हुए कार्यशाला का समापन किया। कार्यशाला का संचालन डॉ० सबीहा रहमानी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रो० जितेन्द्र कुमार, डॉ० सबीहा रहमानी, डॉ० जयकुमार चौरसिया, डॉ० माया वर्मा, डॉ० शशिभूषण मिश्र, श्री जयप्रकाश सिंह, डॉ० अंकिता तिवारी, श्रीमती सपना सिंह, श्रीमती ज्योति मिश्रा, डॉ० जयंती सिंह, डॉ० विनोद सिंह चन्देल, डॉ० मो०अफजल, श्री वीरेन्द्र प्रताप चौरसिया, डॉ० सुधा तिवारी, सुश्री नीतू सिंह, डॉ० अस्तुति वर्मा मौजूद रहे।

Related posts

न्यू सैनिक पब्लिक स्कूल मे बच्चों द्वारा आयोजित की गयी विज्ञान प्रदर्शनी

zeestarnews

मां सरस्वती के इस मंत्र को करने से आती है विद्या अगर शंका हो तो कर सकते हैं प्रयोग प्रयोग के बाद आपको अद्भुत चमत्कार मिलेगा

zeestarnews

नगर पालिका बांदा की तरफ से देशवासियों को क्षेत्र सियों को तथा नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment