Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

संपूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील बांदा में दीपा रंजन के अध्यक्षता में आयोजन किया गया

संपूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील बांदा में दीपा रंजन के अध्यक्षता में आयोजन किया गय

 

बांदा, 21 जनवरी, 2023-

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील सदर में कुल 35 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व की 25, विकास 03, आपूर्ति विभाग एवं विद्युत विद्याग की 2-2 अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों एवं सन्दर्भों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने तहसील के लेखपालों द्वारा शिकायतों के निस्तारण के रजिस्टरों को चेक करते हुए समय से शिकायतों का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये तथा गत सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच करते हुए लम्बित मामलों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष एक फरियादी द्वारा उसके भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एक शिकायतकर्ता द्वारा विद्युत का गलत बिल प्राप्त होने पर अधिशाषी अभियंता विद्युत को बिलिंग सही कराये जाने के निर्देश दिये तथा बडोखर खुर्द के एक व्यक्ति द्वारा आवास दिलाये जाने के सम्बन्ध में पात्रता की जांच कर आवास दिलाने की कार्यवाही हेतु खण्ड विकास अधिकारी बडोखर खुर्द को दिये। जिलाधिकारी ने एक मरीज को चिकित्सीय इलाज हेतु ब्लड की आवश्यकता होने पर तत्काल ब्लड की उपलब्धता करायी। उन्होंने केन नदी में कुछ लोंगो के द्वारा बंधा बनाने से एक किसान की फसल को नुकशान होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक श्री अंिभनंदन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुनते हुए उनके निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। बांदा शहर के एक महिला फरियादी ने अपने पुत्र के द्वारा अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने की शिकायत पर एस0एच0ओ0 कोतवाली को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

म्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर बांदा में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर सुश्री सुरभि शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, सहायक निदेशक बचत/परियोजना अधिकारी डूडा श्री राकेश कुमार जैन, तहसीलदार सदर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया

zeestarnews

सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती

zeestarnews

दबंगों ने पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट की पुलिस अधीक्षक से लगाई पीड़िता ने गुहार

zeestarnews

Leave a Comment