Zee Star News
Breaking News
अन्य

मंडलीय पेंशन अदालत का हुआ आयोजन अध्यक्षता की आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल जल्द करें शिकायत का निवारण

 

मंडलीय पेंशन अदालत का हुआ आयोजन अध्यक्षता की आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल जल्द करें शिकायत का निवारण

 

दिनांक 1 फरवरी 2023

 

 

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में मण्डलीय पेंशन अदालत तथा से०नि० अधिकारियों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों हेतु प्राप्त शिकायती पत्रों पर जनसुनवाई/बैठक संपन्न हुई।

पेंशन अदालत के 04 प्रकरणों (नये-3 पुराने-1) में से 02 प्रकरण मौके पर निस्तारित किये गये- (1) श्री स्वामीदीन, से०नि० चतुर्थ श्रेणी, कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग प्रखण्ड-बाँदा का प्रकरण मा० न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण पेंशन अदालत से निक्षेपित किया गया।

(2) श्री उमा शंकर गर्ग, से०नि० प्रधानाचार्य, श्री गौरी शंकर संस्कृत उ०मा०वि०, ब्योंजा बाँदा का पेंशन

प्रकरण निस्तारित किया गया ।

जनसुनवाई के 11 प्रकरणों (नये -1 पुराने-10) में से 03 प्रकरण मौके पर निस्तारित किये गये- (1) श्री वीर बहादुर सिंह, से०नि० प्रधान लिपिक कार्यालय परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण बाँदा का सी०पी०एफ० भुगतान (रू0 24,39,638/- तथा ब्याज) सम्बन्धी प्रकरण का निस्तारण किया गया ।

(2) श्री रामखिलावन, से०नि० वरिष्ठ लिपिक कार्यालय जिलाधिकारी, हमीरपुर के 10 प्रतिशत जी०पी०एफ० भुगतान (रू0 93247/-) सम्बन्धी प्रकरण का निस्तारण किया गया।

(3) श्री विद्याधर मिहौलिया से०नि० लिपिक कार्यालय महाप्रबन्धक, चित्रकूटधाम मण्डल जल संस्थान भूरागढ बाँदा का ए०सी०पी०/ सातवें वेतन आयोग के अवशेष का भुगतान सम्बन्धी प्रकरण का विभाग की आख्या के आधार पर निस्तारित किया गया।

इस प्रकार कुल 15 प्रकरणों में से 05 प्रकरण मौके पर निस्तारित हुये तथा शेष अनिस्तारित प्रकरणों के अतिशीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को कडे निर्देश दिए गए।

पेंशन अदालत की कार्यवाही में श्री अमर पाल सिंह, अपर आयुक्त (प्रशासन), श्री दिनेश बाबू, अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन चित्रकूटधाम मण्डल बांदा, स्टाफ के साथ, श्री पुरूषोत्तम कुमार, महाप्रबन्धक, चित्रकूटधाम मण्डल जल संस्थान भूरागढ बाँदा, श्री राम पाल सिंह, कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक बाँदा एवं श्री अभिषेक यादव वित्त एवं लेखाधिकारी (मा० शि०) बाँदा तथा वादी एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Related posts

राशन कार्डों के केवाईसी के संबंध में

zeestarnews

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान जन जागरूकता हेतु बांदा पैरामेडिकल कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा निकाली रैली

zeestarnews

उप जिलाधिकारी ने किया तहसील का निरीक्षण

zeestarnews

Leave a Comment