महिला ने एसपी से लगाई गुहार मेरे साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्तों पर कार्यवाही करो सरकार
– महिला से छेड़छाड़ कर तमंचा लगाकर डराने धमकाने व घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी मौलाना सलमान अली, आसिफ उर्फ भूरा ,वारिस व आरिफ पर नही हो रही कार्यवाही,

बांदा_सोमवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में नगर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीवार निवासी तबस्सुम पुत्री स्व० रज्जाक अली ने बताया मैं अपने मां से मिलने खाईपार स्थित उनके आवास पर 31 तारीख को समय करीब 05 से 06 बजे शाम में गई थी।तभी वहां मौजूद अचानक से सादिक उर्फ सददू के कहने पर उसके दबंग लड़के आरिफ,आसिफ, वारिश व मौलाना सलमान अली निवासी( खपटिहा कला) यह सभी अवैध तमंचा दिखाकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे व मुझे घसीटकर घर के अंदर ले गए।तथा मेरे साथ सभी ने दुष्कर्म करने की कोशिश की।मेरे बहुत गिड़गिड़ाने और हाथ पैर जोड़ने पर मुझे छोड़ा गया तथा इन सभी ने मेरे तमंचा लगाकर मुझे चेतावनी दी की अगर यह बात पुलिस या किसी से भी बताई तो तुझे गोली मार देंगे चली जा यहां से दुबारा यहां दिखाई मत देना। प्रथियां ने बताया की वह घटनाक्रम से बहुत डरी व सहमी हुई है क्योंकि उक्त लोग बहुत पैसे वाले व अपराधी प्रवत्ति के हैं इनका हल्के की चौकी खाईपार में अच्छा दबदबा है।जिसके कारण इनके खिलाफ दरोगा नागेंद्र पांडे कोई भी कार्यवाही नही करते जिसके फलस्वरूप यह सभी के हौसले और मजबूत हो गए है और यह सभी बेखौफ होकर घूम रहे है।मेरे द्वारा इनके खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देने के बाद सादिक उर्फ सददू मुझे फर्जी मुकदमे में फसवाने की धमकी दे रहा है की मेरा और मेरे लड़को का कुछ नही होगा दरोगा नागेंद्र पांडे से कहकर उल्टा तुझे कई मुकदमे लगवाकर जेल भिजवा दूंगा।और कहा की तुमने कोतवाली में जो हम लोगो की शिकायत की है उसको भी मैं खत्म करवाने के लिए मोहल्ले के 20,30 लोगो को पैसा देकर उनके हस्ताक्षर करवा कर पत्र चौकी में दरोगा नागेंद्र पांडे को दे दूंगा और मामले में एफआर लग जाएगी।