Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योेजना की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योेजना की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस योजना के अन्तर्गत पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। योजना के अन्तर्गत प्रति किलोवाट विद्युत भार होने पर सोलर पैनल लगवाने हेतु 60 हजार रूपये उपभोक्ता को देने होंगे, जिसमें एक एवं दो किलोवाट के लिए सोलर पैनल लगवानेे पर 75 प्रतिशत की धनराशि का अनुदान दिया जाता है तथा योजना के तहत 300 यूनिट फ्री बिजली भी मिलती है। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी तहसील, नगर पालिका एवं विकास खण्डों में कराये जाने के निर्देश दिये, जिससे कि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंनेे विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीएम सूर्य घर योजना में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं का रजिस्टेªशन बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराते हुए कराये जाने के निर्देश दिये।

  जिलाधिकारी ने इस योेजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये कि सभी बैंको में पीएम सूर्य घर योजना से सम्बन्धित पम्पलेट्स लगवाते हुए लोगों को जानकारी दी जाए। उन्होंने इस योजना केे अन्तर्गत सोलर पैनल लगाने वाले वेण्डरों को भी निर्देेशित किया कि वह अधिक से अधिक लोंगो को योेजना की जानकारी देते हुए गुुणवत्तायुक्त पैनल उपभोक्ताओं को उपलब्ध करायें। इस योजना के अन्तर्गत जनपद के सभी लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन उपभोक्ताओं को योजना के अन्तर्गत विद्युत भार बढवाने तथा मीटर लगाने के कार्य को समय के अन्तर्गत शीघ्र्र लगाना सुनिश्चित करें, जिससे कि उपभोक्ताओें कोे परेशानी न होने पाये। योजना केे अन्तर्गत एक किलोवाट केे विद्युत भार पर सोलर पैनल लगवानेे के लिए रूपये 60 हजार उपभोक्ता को जमा करना होगा, जिसमें 45 हजार का अनुदान मिलेगा तथा दो किलोेवाट के विद्युत भार पर सोेेलर पैनल लगवाने हेेतु 1 लाख 20 हजार उपभोक्ता को जमा करना होगा, जिसमें 90 हजार अनुदान दो माह में मिलेगा, तीन किलोवाट में 1 लाख 80 हजार रूपये उपभोक्ता को जमा करना पडेगा, जिसमे 1 लाख 8 हजार रूपये अनुदान मिलेगा। उपभोक्ताओें की सुविधा के लिए बैंको द्वारा सस्ते ब्याज दर पर लोन की भी सुविधा भी दी जाती है। जिलाधिकारी ने सभी वेण्डरों एवं योजना से सम्बन्धित अधिकारियोें के मोबाइल नम्बर की सूची भी बैंक प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा श्री पुष्पेन्द्र कुमार, लीड बैंक मैनेजर, उप जिलाधिकारी सदर, बेसिक शिक्षाधिकारी तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बाॅदा/अतर्रा, विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे

Related posts

भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा अटल भूजल योजना की चयनित ग्राम पंचायतों मे ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण की हकीकत को जाना

zeestarnews

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

चित्रकूटधाम मण्डल आयुक्त बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीयकृत मार्गों के परमिट स्वीकृत किये जाने तथा पुराने परमिटों को मानक के अनुसार होने पर नवीनीकरण करने के सम्बन्ध में

zeestarnews

Leave a Comment