Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

दिनांक 15 अक्टूबर 2024

         जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुईl

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी ले जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को कराए जाने के निर्देश दिएl, उन्होंने ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध परिवर्तन की कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया, जिसके अंतर्गत बताया गया कि गत माह में परिवर्तन की कार्रवाई करते हुए लगभग 68 लाख रुपए की धनराशि की वसूली की गई हैl, उन्होंने ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए रोड सिग

 साईनेज

 लगवाए जाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को कराए जाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर निर्देशित कियाl, उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब विद्यालय में गठन कराकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरुक किए जाने के निर्देश दिए

बैठक में बताया गया की 176 विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जा चुका है l ई-रिक्शा संचालकों को नियंत्रित करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा पंजीकृत एवं अपंजीकृत ई रिक्शा संचालकों का वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है, इसके पश्चात उन्हें रूट दिये जाने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिएl, उन्होंने प्रवर्तन कार्य में तेजी लाए जाने तथा बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग किया, तेज से वाहन चलाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिएl, उन्होंने ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जाने तथा सभी विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस की जांच कराए जाने के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया lउन्होंने मेडिकल चौराहा के आगे चौराहे को विकसित किए जाने तथा नारायणी रोड का सर्वे करते हुए दुर्घटना वाले स्थान पर सड़क सुरक्षा के अंतर्गत कार्यों को कराए जाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिएl, विद्यालयों के वाहनों को संचालित करने वाले चालकों एवं परिचालकों का चरित्र वेरिफिकेशन कराया जाने के निर्देश दिएl, उन्होंने विद्यालयों में संचालित किए जाने वाले वाहनों की सूची उपलब्ध कराए जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय शिक्षक को निर्देशित कियाl, बैठक में उन्होंने विद्यालयों के अंदर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने तथा 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन संचालित न किए जाने हेतु जागरूक कराए जाने के निर्देश दिएl ओवरलोड वाहनों के संचालन करने पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित कियाl

बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री सुनील सिंह ने सीमा पर आवागमन के रास्ते पर नारायणी एवं गिरवा तथा अन्य स्थानों में सीसी कैमरे लगाए जाने का सुझाव दियाl

बै ठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री , श्री शिवराज ,संभागीय परिवहन अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहेl

Related posts

कलेक्ट्रेट सभागार में डेंगू /संचारी नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी बैठक में जिलाधिकारी ने डेंगू संचारी रोग पर मंथन और बचाव के उपाय पर चिंतन किया

zeestarnews

भारतीय किसान संघ की जिला तहसील बैठक सरस्वती शिशु मंदिर शहपुरा में सम्पन्न

zeestarnews

मुख्य विकास अधिकारी बांदा श्री वेद प्रकाश मौर्य ने बताया है कि कृषि सूचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक

zeestarnews

Leave a Comment