Zee Star News
Breaking News
अन्य

ग्रामीण युवा कलाकारों को बदलते सांस्कृतिक परिवेश के सन्दर्भ में तैयार किये जाने हेतु एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

 

दिनांक 15 अक्टूबर 2024

 

जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वी0द0 अधिकारी बांदा ने बताया है कि वित्तीय वर्ष-2024-25 में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में ग्रामीण युवाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति अभिरूचि उत्पन्न करने, प्रदेश की परम्परागत लोक संस्कृतियों की प्रस्तुति, ग्रामीण युवा कलाकारों को बदलते सांस्कृतिक परिवेश के सन्दर्भ में तैयार किये जाने हेतु एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक-25.10.2024 को आदर्श बजरंग इण्टर कालेज बांदा में कराया जाना प्रस्तावित है ताकि युवा उत्सव में कलाकार प्रतिभागियों को प्रतिभाग कराकर उनकी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर सुलभ हो सके। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु युवा उत्सव का आयोजन विधा लोकनृत्य (एकल), लोकनृत्य (समूह), लोकगीत. (एकल), लोकगीत (समूह), कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेमेशन एवं धीमेटिक आदि विधाओं में कराया जायेगा। उपरोक्त आयोजित हो रहे कार्यकम / प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खण्डों से प्रतिभागी कलाकार तथा जनपद के स्थानीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थानों तथा निजी संस्थानों से भी निपुण कलाकारों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। इस मद के तहत पहले से रिकार्ड किये गये संगीत (टेप कैसेट) आदि की अनुमति नही होगी। स्वयं से प्रतिभागी / संगीतकर्ता द्वारा वाद्यवादन व गायन का प्रयोग किया जायेगा। इसमें कोई फिल्मी गाना प्रस्तुत नहीं होगा। धीमेटिक अवयव (सांईस मेला) राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नये विचार को प्रस्तुत करने वाले प्रोजेक्टों का प्रर्दशन करने के लिये युवा वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगें। जनपद स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को मण्डल स्तर पर मण्डल स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर एवं राज्य स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। जिले के इच्छुक कलाकार प्रतिभागी और युवा वैज्ञानिक (जिनकी आयु 12 जनवरी, 2025 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है) रजिस्ट्रेशन के लिये 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2024 के मध्य अपने आधार कार्ड की छायाप्रति, 08.10 पास अंकपत्र व 02 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर विकास भवन बांदा स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०८० कार्यालय कमरा नं0-210, 212 में अथवा श्री जितेन्द्र कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०८० अधिकारी बांदा मो०नं0-6393997046 सम्पर्क कर पंजीकरण करा सकते है। युवा उत्सद कार्यक्रम में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

Related posts

हक हमारा भी तो है जागरूकता अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा कार्यक्रम

zeestarnews

छात्र-छात्राओं की समस्या का अभी तक नहीं हो पाया निराकरण

zeestarnews

तहसील परिसर बांदा में मंडला अध्यक्ष डीआईजी रहे मौजूद सुनी जन समस्याएं

zeestarnews

Leave a Comment