Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 25 नवम्बर, 2024-

 

  आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देेश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता सेे लेते हुए उनका निस्तारण प्राथमिकता पर गम्भीरता के साथ निस्तारण करें। उन्होंने उद्यमियों से नये उद्योग स्थापित किये जाने तथा मण्डल में निवेष बढाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में राष्ट्रीय राज्यमार्ग कबरई तिराहे में लगी स्ट्रीट लाइटों को एनएचआई के द्वारा ठीक कराकर सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर कराये जाने के निर्देश दिये। निवेष मित्र पोर्टल पर श्रम विभाग से सम्बन्धित लम्बित प्रकरण को तत्काल निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में हमीरपुर, महोबा में लाभार्थियों को शीघ्र बैंक से ऋण स्वीकृत कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये।

  उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की समस्या का निराकरण की समीक्षा करते हुए यूपी सीडा मुख्यालय से भूरागढ़ में पेयजल के लिए स्वीकृत किये गये रू0 1.61 करोड़ की धनराशि से सीएनडीएस को तकनीकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिटि में एमएसएमई के अन्तर्गत जीबीसी के लिए तैयार इकाइयों की जानकारी प्राप्त करते हुए शासन की प्राथमिकता के अनुसार इन ईकाइयों के धरातल पर उद्योग स्थापित कराये जाने हेतु उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कर उद्योगों को स्थापित कराये जाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण औद्योकिग आस्थान बाॅदा के उच्चीकरण के लिए यूपी एसआईसी से रू0 65.26 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है, जिसके शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराये जाने हेतु टेण्डर कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में रू0 40 लाख की धनराशि से नाली एवं गेट निर्माण के कार्य शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये।

  आयुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में निर्वाद विद्युत आपूर्ति हेतु 132 केवीए सब स्टेशन की स्थापना हेतु शीघ्र भूमि चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बाॅदा से महोबा के बीच एनएच मार्ग में तथा कबरई से महोबा के रास्ते की सड़क की मरम्मत भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण छतरपुर के सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट को और अधिक विकसित किये जाने तथा अस्थायी छोटे-छोटे अतिक्रमणों को क्षेत्राधिकारी पुलिस, नगर मजिस्टेªट एवं यूपी सीडा के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर हटवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सोलर पैनल की सब्सिडी समय पर दिलाये जाने तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को सोलर मीटर शीघ्र लगाये जाने के निर्देश दिये।

  बैठक में जिलाधिकारी बाॅदा श्री नगेन्द्र प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक बाॅदा श्री शिवराज, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री बीरेेन्द्र कुमार, श्री अनिल कुमार सहायक आयुक्त जीएसटी, अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा सहित उद्यमीगण श्री अशोक कुमार गुप्ता, श्री मनोज गुप्ता, श्री संतोष गुप्ता, श्री मनोज जैन, श्री मनोज शिवहरे व अन्य उद्यमियों सहित मण्डल स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने आज प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग-1 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलबई विकास खण्ड बडोखर खुर्द का निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment