Zee Star News
Breaking News
राजनीति

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती समारोह पर एवं 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक मनाए जाने वाले सुशासन सप्ताह के अवसर पर आज लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से किया गया,

 

25/12/2024

 

   भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती समारोह पर एवं 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक मनाए जाने वाले सुशासन सप्ताह के अवसर पर आज लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से किया गया,

 

जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा देखा गया ।

 

 

 

कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग श्री रामकेश निषाद जी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर माननीय सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी, माननीय विधायक नारायणी श्रीमती ओम मणि वर्मा, भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय सिंह भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बसु एवं जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

    इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । माननीय राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद जी द्वारा सुशासन सप्ताह एवं माननीय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो आप लोगों ने श्री वाजपेई जी के जन्म दिवस पर प्रकाश डाला है वह बहुत ही सराहनी एवं प्रशंसनीय है उनके द्वारा अंत्योदय योजना,पोखरण परमाणु बम शक्ति का जो परीक्षण किया गया था उसको अन्य देशों द्वारा भी सराहा गया अटल जी ने भारत को सशक्त बनाने का बहुत बड़ा कार्य किया है जो अन्य देशों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है उन्होंने कहा कि सभी के लिए पर्याप्त पानी की सोच की गई थी जिसको आज हमारे प्रधानमंत्री जी द्वारा साकार रूप दिया जा रहा है केन बेतवा लिंक परियोजना से जोड़ने का शिलान्यास छतरपुर से आज किया जा रहा है ताकि हर क्षेत्र को पानी की सुविधा प्राप्त हो सकेगी और अंत्योदय योजना को सही मायने में साकार किया जा रहा है।

       माननीय सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने सुशासन शब्द की उत्पत्ति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माननी श्री अटल जी ने आज से कई वर्षों पूर्व देश के लिए समर्पित जो सपना संजोया था इस पथ पर चलकर आज माननीय प्रधानमंत्री जी देश को विकास की ओर ले जाकर विभिन्न क्षेत्रों को विकास की ओर अग्रसर कर रहे हैं और अटल जी के सपनों को पूरा किया जा रहा है यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

       माननीय विधायक नारायणी श्रीमती ओम मणि वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी के कार्यों एवं आदर्श तथा विचारों का अनुसरण कर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश को विकास की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

      जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए सुशासन दिवस के अवसर एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों से कहा कि हमें हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जी के मार्ग निर्देशन पर चलकर जनपद एवं देश का नाम अच्छा कार्य करके रोशन करना चाहिए क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य हैं।

   डॉ संजय सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए अटल जी के जीवन आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री अटल जी आदर्शवादी एवं प्रखर वक्ता के साथ-साथ पत्रकार भी थे उन्होंने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है हम सभी को उनके उनके पद चिन्ह पर चलकर आगे उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए।

      इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय के छात्राओं तथा अन्य विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण, काव्य पाठ आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिनको मुख्य अतिथि एवं माननीय सदर विधायक तथा उपस्थित जनप्रतिनिधि गणों द्वारा प्रमाण पत्र एवं चेक प्रदान किया गया

कार्यक्रम समापन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य ने सभी जन प्रतिनिधियों एवं उपस्थिति गणमान्य नागरिकों छात्र-छात्राओं एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश वर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता राज नारायण द्विवेदी, एवं अन्य अधिकारी गण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अर्चना भारती द्वारा किया गया।

 

Related posts

निवेशकों को लुभाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स कुंभ का आयोजन जिसकी अध्यक्षता मंडला आयुक्त आरपी सिंह ने की

zeestarnews

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए

zeestarnews

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं प्रेक्षक श्री भगवान शरण अपर आयुक्त द्वितीय चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा तथा श्री अंकुर अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बाॅदा ने नगर निकाय उप निर्वाचन 2024 के आज सम्पन्न हो रहे मतदान को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

zeestarnews

Leave a Comment