Zee Star News
Breaking News
संपादकीय

कानपुर से मायूस लौटे मरीज की बांदा के अवनी परिधि हॉस्पिटल में सफल ब्रेन सर्जरी

कानपुर से मायूस लौटे मरीज की बांदा के अवनी परिधि हॉस्पिटल में सफल ब्रेन सर्जरी

बांदा-चिकित्सा के क्षेत्र में बांदा में भी धीरे धीरे सुविधाएं बढ़ रही हैं

मरीजों को अब दूसरे शहरों में भटकना नहीं पड़ रहा , बल्कि बड़े शहरों से मायूस लौट कर आने वाले मरीजों को भी बांदा में कम खर्च में बेहतर इलाज मिल रहा है

 

 

इसी तरह का एक मामला फिर सामने आया है जहाँ बड़े शहर से मायूस लौट कर आये मरीज की बाँदा में सफल सर्जरी हो गई और मरीज की जान बच गई ।

आपको बता दें कि सकरौली चित्रकूट के रहने वाले राम खिलावन 71 वर्ष पुत्र प्रतिभा को ब्लड प्रेशर बढ़ जाने की वजह से ब्रेन हैमरेज हो गया था जिससे राम खिलावन के एक साइड के शरीर ने काम करना बंद कर दिया था और राम खिलावन बेहोश हो गए थे ।

उनके परिजन पहले राम खिलावन को बाँदा लाये फिर परिवार की सलाह पर कानपुर ले गए लेकिन कानपुर कई दिन रहने पर भी संतुष्टि जनक इलाज नहीं मिला तब वी फिर राम खिलावन को बाँदा डाकक्टर अरविंद झा न्यूरो सर्जन के पास लाये डाक्टर अरविंद झा ने राम खिलावन को अवनी परिधि में भर्ती कर के ब्रेन सर्जरी कर दी जिससे राम खिलावन की जान बच गई ।

डाक्टर अरविंद झा ने बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग तीन घण्टे का समय लगा इस ऑपरेशन में उनके साथ डाक्टर सुशील पटेल एनेस्थीया से और अन्य स्टाफ में चिरंजीत, देवेंद्र, आशीष, आदि मौजूद रहे ।

इस सफल आपरेशन के लिए मरीज के परिजनों ने खुले कंठ से डाक्टर को भगवान का रूप कहा तो वहीं अवनी परिधि हॉस्पिटल की मेडिकल डायरेक्टर डाक्टर नीलम सिंह एम एस गायनी गोल्ड मेडलिस्ट ने इस सफल ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी ।।

Related posts

ब्राह्मणवाद एक शुद्ध सनातन धर्म : आलेखक : पंडित प्रभाकर चौबे

zeestarnews

क्या खुरहंड मंडी जो धान की मिनी मंडी कही जाती है उपेक्षा का शिकार लगातार आखिर जनप्रतिनिधियों ने क्यों मोड़ा खुरहंड से लगाव

zeestarnews

सिमरिया घाट के कुंभ का मतलब क्या है कहीं भारतीय संस्कृत को समाप्त करने की तैयारी तो नहीं कुछ तथाकथित व्यवसाई संतो इशारे पर चल रहा खेल

zeestarnews

Leave a Comment