Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsताज़ा खबर

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडल आयुक्त कार्यालय में, स्वतंत्र विद्यालय वित्तपोषित अधिनियम 2018 की समिति की बैठक संपन्न हुई

दिनांक 24 अप्रैल 2026
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडल आयुक्त कार्यालय में, स्वतंत्र विद्यालय वित्तपोषित अधिनियम 2018 की समिति की बैठक संपन्न हुईl

बैठक में आयुक्त ने प्रत्येक प्राइवेट स्कूल में फीस वृद्धि बार-बार नहीं किए जाने तथा पुस्तकों को नहीं बदले जाने के संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय में फीस वृद्धि को रोके जाने तथा फीस निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालय में वाहनों की पार्किंग के लिए निश्चित स्थान निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बच्चों के साथ समान व्यवहार किए जाने के निर्देशित किया। उन्होंने फीस वृद्धि के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन किए जाने के निर्देश दिएl
उन्होंने निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश स्वामित्व पोषित स्वतंत्र शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चि त करते हुए बच्चों के ऊपर किसी प्रकार का अनावश्यक प्रभाव नहीं पढ़ने पाये।
बैठक में जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी एवं समिति के संबंधित सदस्य गण उपस्थित रहेl

Related posts

गोवंश का हाल बेहाल नहीं है कोई खेवनहार व्यवस्थाओं में क्या गोवंश का हो जाएगा विनाश

zeestarnews

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया और जोरदार विरोध प्रदर्शन जताया

zeestarnews

https://youtu.be/cFGCVikn5zk

zeestarnews

Leave a Comment