आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा आर पी सिंह की अध्यक्षता में माननीय मंत्री समूह के माह अगस्त- सितंबर- 2022 में जनपद भ्रमण के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से प्राप्त निरीक्षण टिप्पणी पर कार्यवाही
बाढ़ अतिवृष्टि की आपदा से निपटने हेतु बचाव और राहआयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री आर पी सिंह की अध्यक्षता में माननीय मंत्री समूह के माह अगस्त- सितंबर- 2022 में जनपद भ्रमण के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से प्राप्त निरीक्षण टिप्पणी पर कार्यवाही एवत कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने सभी अधिकारियों से कहा कि मंत्री समूह ने जो गत माहों में बैठक व निरीक्षण किया था उसमें टिप्पणी शासन द्वारा दी गई थी उन बिंदुओं पर आज बैठक कर चर्चा हुई कहा कि मंत्री समूह द्वारा प्रतिमाह बैठक तथा निरीक्षण किया जाएगा उसको देखते हुए जो अपेक्षाएं की जाती है तो सभी संबंधित विभाग पूर्ण अवश्य करें अनुपालन अवश्य कराया जाए क्योंकि वह निरीक्षण करके माननीय मुख्यमंत्री जी को उपलब्ध कराते हैं उन्हीं बिंदुओं पर शासन स्तर से समीक्षा की जाती है सभी विभाग विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी से अवश्य कराएं उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया जाए जनपद चित्रकूट आकांक्षी जनपद है इसको देखते हुए सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। पर्यटन विकास पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द से कहा कि मंदाकिनी गंगा के पुनरुद्धार तथा साफ सफाई एवं सुंदरीकरण आदि बिंदुओं पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए अब पहले जैसा चित्रकूट नहीं रहा पर्यटन विकास के काफी कार्य हुए हैं पर्यटन विकास के लिए शासन पर धन की कमी नहीं है अच्छे प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजकर धन की मांग कर पर्यटन विकास कराया जाए, जल जीवन मिशन के कार्यों पर परियोजना प्रबंधक जल निगम से कहा कि शासन से जो समय सीमा कार्यों की तय किया गया उसी के अनुसार कार्य को पूर्ण कराकर गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए जो कंपनी सही कार्य समय पर न कराए तो उसे ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही सुनिश्चित करें, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि घरौनी का वितरण सही तरीके से कराया जाए जिस व्यक्ति का है उसी को दिया जाए इस पर अपर जिला अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण की घरौनी का वितरण किया जा रहा है तथा द्वितीय चरण में सर्वे का कार्य शुरू हो गया,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री विवेक शुक्ला से कहा कि अवैध टेंपो टैक्सी का संचालक नहीं होना चाहिए पुलिस नगर निकाय से संपर्क करके जगह चिन्हित करके वहां से संचालन कराया जाए इस पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने कहा कि रोडवेज बसों का संचालन बस स्टॉप से कराया जाएगा जो पुराना बस स्टैंड है वहां पर टेंपो टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी, जिला खनिज अधिकारी से कहा कि अवैध खनन ओवर लोडिंग के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें जो नए खनन के पट्टे किया जाना है उसको तत्काल कराए ताकि लक्ष्य के अनुरूप वसूली कराई जा सके, प्रभागीय वनाधिकारी श्री आरके दीक्षित से कहा कि जो वृक्षारोपण कराया गया है उसका निरीक्षण जनप्रतिनिधियों को भी कराया जाए, निराश्रित गोवंशो के संरक्षण पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी गोवंश की जियो टैगिंग तत्काल कराएं तथा सड़कों पर पशु नहीं घूमना चाहिए यह कार्य माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता में है कहीं पर समस्या हुई तो आप जिम्मेदार होंगे भूसा किराए में जो ग्राम पंचायतें फर्जी बिल बाउचर लगाकर भुगतान करा रहे हैं उनकी जांच करा कर कार्यवाही सुनिश्चित कराएं तथा माननीय विधायकों को सूची भी उपलब्ध कराई जाए, ऑपरेशन कायाकल्प पर जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालयों पर ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स पर ग्राम पंचायत मनरेगा व विद्यालय की कम्पोजिट ग्रांट से कार्य कराया जा रहा है इसके साथ ही नीति आयोग की धनराशि से विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की जा रही है, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जो लक्ष्य शासन से दिया गया है उसके लिए विकास खंडों तथा नगर निकायों से आवेदन प्राप्त करके तिथि निश्चित कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाए इस योजना का गांव-गांव प्रचार-प्रसार भी कराया जाए ताकि गांव की गरीब कन्याओं का विवाह कराया जा सके, पेंशन योजनाओं में शत-प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराया जाए, एक जनपद एक उत्पाद प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि के जो आवेदन पत्र स्वीकृत है अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक से कहा कि इन लोगों को तत्काल ऋण वितरण कराएं ऋण लेने में किसी भी बेरोजगार को बैंकों से समस्या नहीं होना चाहिए लक्ष्य से अधिक रोजगार दिलाया जाए यह योजना शासन की मुख्य बिंदुओं पर हैं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को भी अधिक से अधिक लाभ दिलाएं, जिलाधिकारी ने बताया कि बरगढ़ क्षेत्र में दो तीन कंपनियां लगने जा रही है जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, आयुक्त ने अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों से कहा कि बाढ़ व अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है उनका मुआवजा दिलाए तथा प्रचार-प्रसार भी कराया जाए, उप निदेशक कृषि से कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जो किसान भूलेख सत्यापन की फीडिंग में रह गए हैं उनको कैंप लगाकर कराया जाए बीमा कंपनी के अधिकारियों से कहा कि किसानों को समय से फसल बीमा का लाभ दिलाएं अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था रवि की फसल को देखते हुए करा लें तथा रोस्टर के अनुसार नहरो का संचालन कराया जाए, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कर्वी श्री पी डी विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण आप लोग अवश्य करें, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी से कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड में जो परिवार छूट गए हैं उनका सर्वे कराकर तत्काल उनके गोल्डन कार्ड बनाए जाएं क्योंकि प्रत्येक मंगलवार को माननीय मुख्य सचिव महोदय द्वारा समीक्षा की जाती है उसमें सभी संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की जाती है सभी संबंधित विभाग अपने-अपने बिंदुओं पर प्रगति कराएं ताकि प्रदेश की रैंकिंग में जनपद पीछे न रहे, डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह के गठन को बढ़ावा देकर महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाएं यह कार्य कागज में नहीं धरातल पर होना चाहिए जो वस्तुएं समूह बना रही है उसकी मार्केटिंग भी कराई जाए जिलाधिकारी ने कहा कि एक जनपद में स्वरोजगार मेला भी लगाया जाए जो अच्छे प्रोडक्ट हैं उनके लिए कलेक्ट्रेट व विकास भवन में जगह देकर बिक्री कराकर अभिनव प्रयोग कराया जाए ताकि उनका मनोबल बढ़े और वह आगे आकर स्वावलंबी बने, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री तुलसीराम से कहा कि सामुदायिक शौचालय का संचालन शत प्रतिशत कराया जाए इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के द्वारा सामुदायिक शौचालय का संचालन किया जा रहा है सत्यापन कराकर उसके फोटोग्राफ्स भी प्राप्त किए जा रहे हैं, आयुक्त ने कहा कि जो हैंडपंपों के रिबोर किया जाता है उसका कारण भी स्पष्ट होना चाहिए इसके लिए एक निर्देश भी सभी ग्राम पंचायतों को जारी अवश्य किया जाए तथा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मानिकपुर में व्यवस्थाओं के संबंध में पत्र शासन को भेजा जाए सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो विकास कार्यों की मंत्री समूह द्वारा बैठक की गई है और उसकी प्रगति अनुपालन आख्या अभी तक जिन विभागों ने नहीं उपलब्ध कराया है वह तत्काल उपलब्ध करा दें ताकि शासन को भेजा जा सके।
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने बाढ़ अतिवृष्टि की आपदा से निपटने हेतु बचाव और राहत कार्य की समीक्षा की जिसमें उपनिदेशक कृषि श्री राजकुमार को निर्देश दिए कि माननीय मंत्री समूह ने किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे उसमें कितने किसानों को सर्वे किया गया है रिपोर्ट प्रस्तुत करें कृषि निवेश अनुदान स्वास्थ्य सेवाएं खाद्यान्न वितरण राहत सामग्री वितरण पशुओं का टीकाकरण आकाशीय विद्युत आदि दैवी आपदा के अंतर्गत जनहानि होने पर दी गई राहत, पशु हानि में दी गई राहत राशि की भी जानकारी दे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह से कहा कि बाढ़ व अतिवृष्टि से जनहानि या पशु हानि पर राहत राशि दिया गया है उसका विवरण उपलब्ध कराया जाए इसी प्रकार जिनके मकान गिरे थे उन्हें आवास दिए गए हैं और जो किसानों को मुआवजा दिया गया उसका भी विवरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने बाढ़ अतिवृष्टि से बचाव हेतु जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम आपदा प्रबंधन समिति की बैठक बाढ़ राहत कैंप में शरणार्थियों के लिए पेयजल साफ-सफाई शौचालय आदि की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री रमेश चंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।