Zee Star News
Breaking News
अन्य

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय बांदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर महुआ ब्लॉक में आयोजित की गई एकता दौड़

केंद्रीय संचार ब्यूरो

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

बांदा

                                                                          दिनांक: 31-10-2022

 

 

विविधता में एकता है भारत की विशेषता

-सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय बांदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर महुआ ब्लॉक में आयोजित की गई एकता दौड़

-राष्ट्रीय एकता दिवस पर आधारित पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हुए पुरस्कृत 20 छात्र।

 

(बांदा):- भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश में किए अमूल्य व अतुलनीय योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय बांदा द्वारा आज जनपद के महुआ ब्लॉक में जीडी इंटरमीडिएट स्कूल में एक विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन विभाग द्वारा किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही उपस्थित लोगों को इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस व लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीस (20) विजेता प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के छात्रों संग सरदार वल्लभ भाई पटेल के असीम योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य, बांदा, गुलाब राय ने कहा कि सरदार पटेल के देश को एक सूत्र में पिरो कर रखने की सोच को सदैव देशवासियों की स्मृति में जीवित रखने के उद्देश्य से 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान, महुआ, बेटालाल श्रीवास ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने दिए गए योगदान के लिए विख्यात हैं। देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री तथा प्रथम गृहमंत्री की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण गुजरात में किया था।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता ही वह भावना है जो विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, जाति, वेश-भूसा, सभ्यता एवं संस्कृति के लोगों को एक सूत्र में पिरो कर रखती है। अनेक विभिन्नताओं के उपरांत भी सभी परस्पर मेल-जोल से रहते हैं। हमारा देश राष्ट्रीय एकता की एक मिसाल है।

 

अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सेवक प्रजापति ने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय दिवसों पर होने वाली गोष्ठियां, विचार-विमर्श आदि के माध्यम से राष्ट्र की एकता को बल मिलता है। भारत एक महान, स्वतंत्र एवं प्रगतिशील राष्ट्र है। प्रत्येक देशवासी का यह कर्तव्य होना चाहिए कि ऐसा कोई कार्य न करे जो राष्ट्र के लिए हितकारी न हो।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर देश के सभी जिलों में 75,000 स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही 25 से 31 अक्टूबर तक देश भर में साइकिल रैली, बाइक रैली, प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी देश भर में एकता उत्सव मनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आजादी का ये अमृत काल विकास की अभूतपूर्व गति का है। कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का है। ये अमृत काल सरदार साहब के सपनों के भारत के नव-निर्माण का है।

कार्यक्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी छात्र थे प्रार्थना, विनीता, प्रांशी, अंजू, गरिमा, साक्षी, अनामिका, पुजा, आराधना और कमलेन्द्र । वहीं सही जवाब दे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजयी छात्र थे अनुज, अंकिता, विभव, चंद्रभान, रूबी, श्रुति, सुमति कुमारी, महिमा, दीक्षा व संध्या।

प्रमुख रूप से उपस्थित थे इकाई के तकनीकी सहायक अशोक कुमार विश्वकर्मा, राम रूप पाल, शिवकरण प्रजापति, शिवम सिंह, ज्ञान कुमार, नेहा मिश्रा, संदीप कुमार, विनय कुमार व अन्य स्थानीय लोग।

——————————-

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम जिलाधिकारी ने दी जानकारी

zeestarnews

डा नरेंद्र कुमार पहलाजानी की तरफ से अतर्रा नगर वासियों को क्षेत्रवासियों को व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment