Zee Star News
Breaking News
अन्य

एक बार फिर बैंक कर्मियों द्वारा धोखा धडी कर गरीब की एफ डी का निकला रुपया

बांदा

 

एक बार फिर बैंक कर्मियों द्वारा धोखा धडी कर गरीब की एफ डी का निकला रुपया

पीड़ित गरीब ने मंडल मुख्यालय पहुंच डी आई जी से लगाई न्याय की गुहार

 

अविनाश चंद्र दीक्षित ब्यूरो चीफ बांदा

 

पूरा मामला इचौली जिला हमीरपुर से आए जितेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह ने डी आई जी कार्यालय बांदा पहुंच कर अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया की उसने 2011में इचौली के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एफ डी बनवाई थी जिसे 2021में पूरी होने पर जब पीड़ित बैंक गया तो बताया की यह तो 2016 में ही टूट चुकी है मगर तब से आज तक पीड़ित को बैंक ने कोई भुगतान नहीं दिए जाने से परेशान होकर मंडल मुख्यालय बांदा में डी आई जी कार्यालय पहुंच कर बैंक के दोषी मेनेजर की गिरफ्तारी वा अपना एफ डी का भुगतान कराए जाने की मांग गई।

 

अभी कुछ दिनों पहले बांदा जनपद के पपरेंदा स्थित बैंक से भी कई लोगो के खाते से लाखो रुपए निकाले जाने की खबरे प्रकाशित हुई थी ।

 

जहां एक ओर सरकारें डिजिटल इंडिया के माध्यम से बैंको को हाई टेक किए जाने की कोशिशों में लगी हैं वहीं कुछ ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी सरकारो की मंशा में पानी फेरते हुए गरीबों के धन को डकार लेते हैं बिना किसी भय के।

देखने वाली बात है की कब तक पीड़ित जितेंद्र सिंह को उसका एफ डी का रुपया मिल पाता है।

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा 

zeestarnews

असहनीय दर्दनाक हृदय विदारक दुर्घटना* ….

zeestarnews

Leave a Comment