Zee Star News
Breaking News
राजनीति

अटल आवासीय विद्यालय अचरोल बांदा में भारत रत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी दिवस मनाया गया

*अटल आवासीय विद्यालय अचरोल बांदा में भारत रत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी दिवस मनाया गया* ।

 

 भारत रत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस 25/12/2024 को बहुद्देशीय कक्ष में सायं 3:00 बजे बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू उपाध्याय रही। प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया। कार्यक्रम का प्रारंभ कुमारी रुचि गुप्ता के निर्देशन में सरस्वती वंदना द्वारा शुरू हुआ। इसके पश्चात विनोद कुमार तिवारी विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस पुण्य पावन अवसर पर कुमारी सुहाना द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया कुमारी प्रतिमा द्वारा हिंदी भाषण दिया गया। मास्टर अरुण द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। मास्टर प्रत्युष ने अंग्रेजी में वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कुमारी रागिनी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के सर्वश्रेष्ठ भाषण के अंश को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार , प्रमोद कुमार, अंकुश कुमार एवं सुग्रीव को काव्य पाठ का पुरस्कार दिया गया। कुमारी सुहाना, शिवानी तिवारी एवं दिव्यांशी को काव्य पाठ में बालिका वर्ग में पुरस्कार दिया गया। इसी तरह मास्टर आनंद, मास्टर अरुण कुमार, मास्टर पंकज, मास्टर अंकित तथा मास्टर सानू को सीनियर विभाग में बालक वर्ग में पुरस्कार दिया गया। कक्षा 9 के कुमारी अंशिका, कुमारी श्वेता को चित्रकला में पुरस्कार दिया गया। मास्टर नसीम, हरेश, पंकज, शिवानी यादव एवं अरुण कुमार को निबंध लेखन में पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दौर में मुख्य अतिथि डॉ मंजू उपाध्याय ने भाषण दिया, इन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से संबंधित बहुत सी कहानियों का भी जिक्र किया। अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए आशीर्वचन दिया उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई से संबंधित उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व का विधिवत उदाहरण दिया और सभी छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशासनिक अधिकारी महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने विद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। संपूर्ण कार्यक्रम सुखद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष,मंत्री की बैठक जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्री नगेन्द्र प्रताप ने सम्पूर्ण समाधान के पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बबेरू का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

छात्र नेताओं ने फिर शुरू किया अंशशन

zeestarnews

Leave a Comment